PM KUSUM Yojana 2025: किसानों को 75% सब्सिडी पर सोलर पंप – जानें पूरी जानकारी

PM KUSUM Yojana 2025: किसानों को 75% सब्सिडी पर सोलर पंप – जानें पूरी जानकारी

PM Kusum Yojana 2025 किसानों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई पंप उपलब्ध कराना है ताकि वे पारंपरिक बिजली और डीजल पर निर्भर न रहें। सरकार ने इस योजना के तहत 70,000 किसानों को 75% सब्सिडी पर सोलर पंप देने का लक्ष्य तय किया है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे –

योजना के फायदे
पात्रता
सब्सिडी की जानकारी
आवेदन प्रक्रिया
किसानों को मिलने वाले लाभ

PM KUSUM Yojana 2025 क्यों जरूरी है?

किसानों की सिंचाई लागत लगातार बढ़ रही है। डीजल और बिजली से सिंचाई करने में काफी खर्च आता है, जिससे खेती महंगी हो जाती है। PM-KUSUM योजना किसानों को सौर ऊर्जा से सिंचाई की सुविधा देती है। इससे:
बिजली बिल में कमी आएगी
डीजल की खपत घटेगी
पर्यावरण को लाभ मिलेगा
खेती की लागत कम होगी और मुनाफा बढ़ेगा

PM KUSUM Yojana 2025 कितनी सब्सिडी मिलेगी?

योजना के तहत किसानों को 3 HP से 10 HP तक के सोलर पंप दिए जा रहे हैं। इनकी औसतन लागत ₹1.41 लाख होती है। इसमें:
किसान को केवल 25% राशि खुद देनी होगी
75% राशि सब्सिडी के रूप में मिलेग
30% केंद्र सरकार
45% राज्य सरकार

उदाहरण:

अगर 1.41 लाख का पंप है → किसान को सिर्फ ₹35,250 देना होगा।

कितने पंप लगाए जाएंगे?
• हरियाणा में यह योजना 2018-19 से लागू है।
• अब तक 1.58 लाख से अधिक सोलर पंप लगाए जा चुके हैं।
• वित्त वर्ष 2025-26 में 70,000 नए सोलर पंप लगाने का लक्ष्य है।
• इसके लिए 600 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।
• अतिरिक्त योजनाएं और सुविधाएं
• 300 एकड़ में बड़ा सोलर प्लांट – पंचकूला जिले में प्रस्तावित।
• मंडियों और गोदामों की छतों पर सोलर पैनल – कृषि कार्यों के लिए बिजली उपलब्ध कराने हेतु।
• सोलर स्ट्रक्चर का सामुदायिक उपयोग – “कल्याणम मंडपम” के रूप में भी इस्तेमाल।

किसानों के लिए लाभ-

बिजली के बिल में बड़ी बचत।
डीजल पंप की जगह सोलर पंप, जिससे लागत कम।
दिन के समय मुफ्त बिजली से सिंचाई।
प्रदूषण में कमी, पर्यावरण को फायदा।

पात्रता (Eligibility)

किसान के पास अपनी जमीन होनी चाहिए।
खेत में पानी का स्रोत (कुआं, ट्यूबवेल) मौजूद हो।
बिजली कनेक्शन या सिंचाई के लिए पर्याप्त सुविधा हो।
किसान हरियाणा का स्थायी निवासी हो।

जरूरी दस्तावेज-

1. आधार कार्ड
2. जमीन के कागजात
3. बैंक खाता विवरण
4. पासपोर्ट साइज फोटो
5. पानी के स्रोत का प्रमाण

आवेदन कैसे करें?

PM KUSUM योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
HAREDA की आधिकारिक वेबसाइट (https://hareda.gov.in) पर जाएं।
PM Kusum Yojana” सेक्शन में क्लिक करें।
अपना नाम, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण भरें।
दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन सबमिट करें और आवेदन आईडी नोट कर लें।
ध्यान दें: सोलर पंप स्थापना के लिए स्थान, बिजली और पानी की जानकारी सही-सही देना जरूरी है।

समस्याओं का समाधान कैसे होगा?

अगर सोलर पंप में खराबी आती है, तो शिकायत तुरंत निवारण के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। किसान सीधे HAREDA या संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

निष्कर्ष –

PM KUSUM योजना किसानों के लिए एक गेम चेंजर स्कीम है। यह न केवल सिंचाई को सस्ता बनाएगी, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर भी बनाएगी। किसानों को चाहिए कि इस योजना का लाभ उठाएं और सौर ऊर्जा आधारित पंप से अपनी खेती की लागत घटाएं।

अभी आवेदन करें और 75% सब्सिडी पर सोलर पंप पाएं!

Bank of Baroda Personal Loan 2025: बिना गारंटी ₹5 लाख तक का लोन, जानें पूरी प्रक्रिया

Patanjali Electric Cycle 2025: पतंजलि लाया सबसे कम दाम में 250किलोमीटर चलने वाली इलेक्ट्रिक साइकिल, बुकिंग करे ₹499 में

Honda Activa Electric: 80 किमी/घंटा की रफ़्तार और 102 की रेंज, घर लाये सिर्फ ₹50,000 से ऊपर की कीमत में !

Leave a Comment