हेलो फ्रेंड्स,
LIC Golden Jubilee Scholarship 2025 – क्या आपने भी अभी हाल फ़िलहाल में 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण की है और अब आगे पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं? परन्तु आर्थिक तंगी के चलते आपको पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है, तो निराश न हों, आज हम आपको बताएंगे LIC Golden Jubilee Scholarship 2025 के बारे में। जिन 10वीं पास लोगों को पैसों की आवश्यकता है, उनके लिए यह स्कॉलरशिप आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) की इस योजना से कई विद्यार्थी लाभ उठाते हैं, तो आइये जानें इस योजना के बारे में विस्तार से।
LIC Golden Jubilee Scholarship 2025: क्या है?
LIC Golden Jubilee Scholarship ऐसे छात्रों को सहायता प्रदान करती है जो अपने परिवार की आर्थिक कमजोरी के चलते आगे पढ़ाई नहीं कर पाते। यह 2 तरीके की होती है।
1. सामान्य स्कॉलरशिप: इसमें लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं।
2. लड़कियों के लिए विशेष स्कॉलरशिप: यह खास तौर पर 10वीं पास लड़कियों के लिए है, जो 10+2 या डिप्लोमा कोर्स करना चाहती हैं।
LIC Golden Jubilee Scholarship 2025 में स्कालरशिप की राशि कितनी होगी?
• मेडिकल कोर्स: 40,000 रुपये हर साल।
• इंजीनियरिंग कोर्स: 30,000 रुपये हर साल।
• ग्रेजुएशन या वोकेशनल कोर्स: 20,000 रुपये हर साल।
यह राशि दो हिस्सों में सीधे आपके बैंक खाते में आएगी।
LIC Golden Jubilee Scholarship 2025 हेतु पात्रता मापदंड
यदि आपने शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023-24, या 2024-25 में 12वीं कक्षा न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण की है और आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, तो आप मेडिकल, इंजीनियरिंग, स्नातक, या व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रमों के लिए इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
1. 10वीं पास छात्र: अगर आपने 10वीं पास की और आईटीआई या वोकेशनल कोर्स में दाखिला लिया है, तो भी आप योग्य हैं।
2. छात्राओ के लिए खास मौका: विशेषकर छात्राओ को हर साल 12वी या फिर डिप्लोमा कोर्स करने के लिए 15,000 रूपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी
3. आय सीमा: आवेदक के परिवार की साल भर की आय लगभग 4.5 लाख रूपए होनी चाहिए, इससे ज्यादा नहीं।
4. भारत में पढ़ाई: यह स्कॉलरशिप सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों के लिए है।
भारत में पढ़ाई: यह स्कॉलरशिप सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों के लिए है।
LIC Golden Jubilee Scholarship 2025 के लिए अप्लाई कैसे करे
1.आवेदन करने के लिए आवेदक सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट (licindia.in) पर जाएं।
2.Golden Jubilee Foundation सेक्शन में जाकर फॉर्म भरें।
3. आवेदक को अपने कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे
• 10वीं/12वीं की मार्कशीट
• आय प्रमाण पत्र
• आधार कार्ड
• बैंक खाता विवरणनोट- अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2025 तक वैध है। जल्दी आवेदन करें!
LIC Golden Jubilee Scholarship 2025 की चयन प्रक्रिया
चयन आपके अंकों और परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर होगा। हर LIC डिवीजन में 20 सामान्य स्कॉलरशिप (10 लड़के, 10 लड़कियां) और 10 विशेष लड़की स्कॉलरशिप दी जाती हैं। पैसा NEFT के जरिए सीधे बैंक खाते में आएगा।
मुख्य तथ्य
- स्कॉलरशिप की अवधि: यह छात्रवृत्ति पाठ्यक्रम पूरा होने तक प्रदान की जाती है, बशर्ते छात्र हर साल 55-60% अंक प्राप्त करें।
- नियमों का पालन: आवेदन में गलत या भ्रामक जानकारी देने पर स्कॉलरशिप रद्द की जा सकती है।
- सफलता की कहानियाँ: पिछले वर्षों में कई छात्रों ने इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाकर अपनी पढ़ाई पूरी की और अपने करियर में सफलता हासिल की।
LIC गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2025 क्यों महत्वपूर्ण है?
LIC गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2025 उन मेधावी छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ हैं। यह स्कॉलरशिप 10वीं और 12वीं पास छात्रों को 40,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिससे वे अपने शैक्षणिक सपनों को पूरा कर सकते हैं। यदि आप एक योग्य और मेहनती छात्र हैं, तो इस अवसर का लाभ उठाने के लिए तुरंत आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ या उनकी हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
निष्कर्ष –
LIC Golden Jubilee Scholarship 2025 न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि छात्रों को अपने करियर और सपनों को साकार करने का मौका भी देती है। क्या आपके परिवार, दोस्तों, या आसपास परिचित में कोई ऐसा छात्र है जो इस स्कॉलरशिप के लिए बेहतर है? तो उन्हें इसके बारे में जरूर बताएँ जिससे वो इस योजना का लाभ उठा सके और आगे पढ़ाई करके अपना सपना साकार कर सके। धन्यवाद!
