MP Kisan Fasal Bima Yojana: मध्यप्रदेश के 44 लाख किसानों को जल्द मिलेगा 1450 करोड़ का बीमा क्लेम

MP Kisan Fasal Bima Yojana: मध्यप्रदेश के 44 लाख किसानों को जल्द मिलेगा 1450 करोड़ का बीमा क्लेम

MP Kisan Fasal Bima Yojana –
मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) लंबे इंतजार के बाद 44 लाख से अधिक किसानों को उनकी रबी और खरीफ की फसलों का 1450 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम एक हफ्ते के भीतर मिलने जा रहा है। केंद्र सरकार ने अपनी हिस्सेदारी जारी कर दी है और बीमा कंपनियों ने किसानों के खातों में क्लेम राशि ट्रांसफर करने की तैयारी पूरी कर ली है।

किसानों को तीन सीजन का क्लेम मिलेगा
यह भुगतान रबी 2023-24, रबी 2024-25 और खरीफ 2024 सीजन की फसलों के बीमा क्लेम का है। लंबे समय से यह भुगतान लंबित था क्योंकि केंद्र सरकार ने अपनी हिस्सेदारी जारी नहीं की थी।

रबी 2023-24 और 2024-25 के 19 लाख किसानों को ₹.355 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम मिलेगा।

खरीफ 2024 सीजन के 25 लाख किसानों को ₹.1100 करोड़ रुपए का भुगतान होगा।

कुल मिलाकर किसानों को ₹.1450 करोड़ रुपए उनके खातों में जमा किए जाएंगे।

रबी सीजन के 19 लाख किसानों को ₹,355 करोड़

रबी 2023-24 में 20 लाख 27 हजार किसानों ने फसल बीमा कराया था, जिसमें 947.79 करोड़ रुपए का प्रीमियम जमा हुआ था।

किसानों ने इसमें 258.57 करोड़ रुपए खुद जमा किए, बाकी केंद्र और राज्य सरकार ने दिया।

अब 10 लाख किसानों को 190 करोड़ रुपए से अधिक का क्लेम मिलेगा।

रबी 2024-25 सीजन में 20 लाख 46 हजार किसानों ने बीमा कराया था, जिसमें से ₹9 लाख किसानों को 165 करोड़ रुपए का भुगतान होगा।

बीमा राशि का सिर्फ 2.68% क्लेम

किसानों ने तीनों सीजन में कुल ₹54 हजार करोड़ रुपए का बीमा कराया था, लेकिन इसके मुकाबले सिर्फ ₹1450 करोड़ रुपए का क्लेम दिया जा रहा है।

रबी 2023-24 में ₹17,238 करोड़ रुपए का बीमा हुआ, लेकिन क्लेम के रूप में सिर्फ ₹ 190 करोड़ (1.10%) दिया जाएगा।

रबी 2024-25 में ₹165 करोड़ (0.85%) और खरीफ 2024 में 6.30% हिस्सा क्लेम के रूप में मिलेगा।

खरीफ 2024 में मिलेगा ₹1100 करोड़ रुपए का भुगतान

खरीफ 2024 में किसानों ने ₹1792.53 करोड़ रुपए का प्रीमियम जमा किया था। इसमें ₹395.50 करोड़ रुपए किसानों ने खुद जमा किए, बाकी राशि सरकार ने दी।

छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र के किसानों को पहले ही खरीफ का बीमा क्लेम मिल चुका था।

अब मध्यप्रदेश के ₹25 लाख से ज्यादा किसानों को ₹1100 करोड़ रुपए उनके खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।

किसानों की राहत और सरकार की पहल
केंद्र सरकार द्वारा हिस्सेदारी जारी करने के बाद राज्य सरकार ने भी बीमा कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि 7 दिनों के भीतर सभी किसानों के बैंक खातों में भुगतान किया जाए। यह भुगतान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत होगा।

निष्कर्ष –
मध्यप्रदेश के किसानों के लिए यह खबर राहतभरी है क्योंकि मानसून में हुई खराबी और नुकसान के बाद अब उन्हें बीमा क्लेम का सहारा मिलेगा। यह ₹1450 करोड़ रुपए की राशि किसानों को नए सीजन की खेती शुरू करने में मदद करेगी।

PM KUSUM Yojana 2025:

 

Leave a Comment